‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ अभियान


चर्चा में क्यों ?

हाल ही में स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान का मुंबई के जुहू बीच पर तट के सबसे बड़े सफाई अभियान के साथ समापन किया गया  

मुख्य बिंदु :-

  • अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान की महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी ने केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह की उपस्थिति में मुंबई के जुहू बीच पर झंडी दिखाकर शुरूआत की।
  • विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के 2000 से अधिक बच्चों के साथ आईसीजी कर्मियों ने मुंबई के विभिन्न स्थानों जैसे जुहू, गिरगांव, वरसोवा, उत्तान, मड मारवे, कोलाबा, बांद्रा और वर्ली में समुद्र तटों की सफाई की।
  • इस अवसर पर सांसद (मुंबई उत्तर-मध्य) पूनम महाजन, पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, सतीश मोध और एनसीसी, गैर सरकारी संगठनों और तटरक्षक बल के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

पूर्वी नौसेना कमान की भागीदारी

  • पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) के 500 से अधिक नौसैनिक पुनीत सागर अभियान के हिस्से के रूप में तथा 37वें अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस को “स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर”, “स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र” की थीम के साथ 17 सितंबर, 2022 को मेगा तटीय सफाई अभियान में सम्मिलित हुए।
  • एनसीसी कैडेटों के साथ-साथ नौसेना कर्मियों ने येरदा, कलिंग समुद्र तटों और नौसेना इकाइयों के परिसर के भीतर सभी जलमार्गों पर समुद्र तट की सफाई का अभियान चलाया।
  • तटीय सफाई अभियान में मुख्य रूप से तेज औद्योगिकीकरण और पर्यावरण और परिवेश को प्रभावित करने वाली विकास गतिविधियों के कारण विशाखापत्तनम में पिछले कुछ वर्षों में तेजी देखी गई है। ईएनसी विशेष रूप से महासागरों के संरक्षण की दिशा में विभिन्न पर्यावरणीय पहल करके सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर अभियान के बारे में

  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य 75 दिनों में 75 समुद्र तटों को शामिल कर 7500 किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हुए भारत सरकार के मेगा तटीय सफाई अभियान के अनुरूप समुद्र तटों के रखरखाव के प्रति आम जनमानस के बीच जागरुकता अभियान का सृजन करना है।
  • आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में देश की आजादी के 75 साल के समारोहों के साथ-साथ आयोजित किया जाने वाला यह अभियान 03 जुलाई, 2022 को आरंभ हुआ और 17 सितंबर, 2022 को इसका समापन हो गया।
  • इस अभियान का अंतर्निहित लक्ष्य ‘जिम्मेदारी से उपभोग करना, घर पर कचरे को पृथक करना और जिम्मेदारी से निपटान करना’ है।

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के बारे में

  • इस वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस को केंद्र  सरकार की सामूहिक स्वच्छता और सफाई अभियान ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की अपील और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उत्सव के कारण सकारात्मक गति मिली है।
  • इसका उद्देश्‍य स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लास्टिक मुक्त महासागर पर विशेष जोर देने के साथ 75 मिनट के लिए 75 समुद्र तटों पर 7,500 किलोमीटर की भारतीय तट रेखा के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाना है।
  • दक्षिण एशियाई क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और दक्षिण एशिया सहकारी पर्यावरण कार्यक्रम (एसएसीईपी) के तत्वावधान में हर साल सितम्‍बर के तीसरे सप्ताह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई (ICC) दिवस आयोजित किया जाता है।
  • भारतीय तटरक्षक बल 2006 से भारत में तटीय आबादी और छात्रों के बीच सुरक्षित और स्वच्छ समुद्र तटों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ICC गतिविधि को संयोजित कर रहा है।
  • भारतीय तटरक्षक बल के अलावा, ICC-22 का नेतृत्व पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस), पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और केन्‍द्र और राज्य सरकार के विभिन्न अन्य विभागों और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा किया जा रहा है। ।
  • यह वर्ष ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के कारण विशेष है, अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के रूप में 17 सितंबर, 2022 से 75 दिन पहले यानी 04 जुलाई, 22 से विभिन्न कार्य पहले ही शुरू हो चुके हैं।
  • अकेले मुंबई में एनएसएस और एनजीओ माई ग्रीन सोसाइटी के साथ भारतीय तटरक्षक द्वारा कॉलेजों और स्कूलों में 22 जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। पूरे पश्चिमी तट पर 7.5 किमी के वॉकाथन, 750 पेड़ों के वृक्षारोपण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और मोटर साइकिल रैलियां भी आयोजित की गईं।
  • स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मछली पकड़ने वाले विभिन्न गांवों में मछुआरों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम मनाए गए। भारत सरकार ने 05 जुलाई, 22 को ‘ईसीओ-मित्रम’ नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है ताकि इस अभियान को सभी तक पहुंचाया जा सके और अत्यधिक प्रतिक्रिया मिलना इस बात का प्रमाण है कि हमारे जागरूक-नागरिक ICC-22 का हिस्सा बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Source – PIB